W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिजनौर में 13 वर्षीय बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनों का गला घोंटकर की हत्या

12:42 PM May 17, 2024 IST | Yogita Tyagi
बिजनौर में 13 वर्षीय बड़ी बहन ने अपनी दो छोटी बहनों का गला घोंटकर की हत्या
Advertisement

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 13 साल की एक लड़की ने सात और पांच वर्षीय अपनी दो बहनों की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि नूरपुर थाने को बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े बारह बजे गौहावर जैत गांव में दो बच्चियों की हत्या होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे वहां एक मकान में सहदेव एवं सविता की सात एवं पांच वर्षीय दो बेटियों के शव मिले। पुलिस ने बताया कि उसे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मकान में किसी के जबरन प्रवेश करने का साक्ष्य नहीं मिला।

  • 13 साल की एक लड़की ने सात और पांच वर्षीय अपनी दो बहनों की हत्या कर दी
  • मकान में किसी के जबरन प्रवेश करने का साक्ष्य नहीं मिले
  • घर में सहदेव और सविता अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे
  • बड़ी बहन ने स्वीकार किया कि उसी ने दोनों बहनों की हत्या की है

सौतेली बहन ने ली जान

उसने बताया कि इस घर में सहदेव और सविता अपने पांच बच्चों के साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि सविता ने दो शादियां की हैं। उसकी पहली शादी पुखराज नाम के व्यक्ति से हुई थी। सविता की बड़ी बेटी (13) एवं उससे छोटी बेटी (9) पुखराज की बेटियां हैं। उसने बताया कि जिन दो बच्चियों की हत्या की गई, वे सविता के दूसरे पति सहदेव की बच्चियां थीं। इसके अलावा सविता और सहदेव का डेढ़ वर्षीय एक बेटा भी है।

किशोरी ने जुर्म कबूला

जादौन ने बताया कि पुलिस ने 13 वर्षीय बड़ी बेटी से पूछताछ की तो पहले उसने कहा कि दो अज्ञात लोग घर में आए और उन्होंने दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या कर दी लेकिन बाद में उसने स्वीकार किया कि उसी ने दोनों बहनों की हत्या की है। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी ने कहा कि उसके पिता परिवार बड़ा होने के कारण परेशान रहते थे इसलिए उसने दुपट्टे से दोनों बहनों का गला घोंटकर उनकी हत्या की। जादौन ने बताया कि दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। महिला पुलिस बच्ची से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×