W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गाजियाबाद के लोनी में व्यापारी के घर में घुस कर बदमाशों ने 4 सदस्यों को मारी गोली, 3 की हुई मौत

गाजियाबाद में देर रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुस कर एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। इस वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।

12:29 PM Jun 28, 2021 IST | Ujjwal Jain

गाजियाबाद में देर रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुस कर एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। इस वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है।

गाजियाबाद के लोनी में व्यापारी के घर में घुस कर बदमाशों ने 4 सदस्यों को मारी गोली  3 की हुई मौत
Advertisement
यूपी में अपराध के खिलाफ योगी प्रशासन की सख्ती के तमाम दावों के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है। हाल ही में गाजियाबाद थाना क्षेत्र लोनी में बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुस कर फायरिंग की जिसमे 3 लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक़ गाजियाबाद में देर रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुस कर एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। इस वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। घटना लोनी क्षेत्र स्थित मेन बाजार की है। जिले के आला अधिकारी घटना स्थल का जायजा लेने पहुंच रहे हैं।
Advertisement
फिलहाल बदमाश किस इरादे से घर में घुसे और बदमाशो ने घर में लूट की है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके अलावा पुलिस इसका भई पता लगा रही है कि क्या किसी रंजिश की वजह से परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमले किए गए।
Advertisement
दरअसल अज्ञात बदमाश देर रात घर में घुसे और कपड़ा व्यापारी 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 वर्षीय पत्नी फातिमा को भी गोली मारी ,जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है । उनका अस्पताल में उपचार जारी है।
हालांकि घटना में परिवार के एक गर्भवती महिला सदस्या की जान बच गई है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त घर में 5 सदस्य थे। इस वारदात के बाद से इलाके में सन्नता पसर हुआ है । आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यवसाई के मकान में नीचे ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का शोरूम है जबकि परिवार घर की ऊपरी मंजिल पर रहता है।
घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को बुला लिया गया है। पुलिस की कई टीमें अलग अलग पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है। गाजियाबाद एसएसपी अमित पाठक ने बताया, लोनी क्षेत्र में एक परिवार के 4 लोगों के गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई और इनमें 3 लोगों की मौत हो गई है। एक घयाल महिला का इलाज चल रहा है। घटना स्थल का निरिक्षण कर लिया गया है। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है।
उनके मुताबिक, इस घटना में तीन टीमों को लगाया गया है जो कि अलग अलग पहलुओं में जांच कर रही हैं। घटना के सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×