टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गुरुग्राम में भाजपा पर जमकर बरसे जूनियर हुड्डा

NULL

02:54 PM Jan 21, 2018 IST | Desk Team

NULL

गुरुग्राम : रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर झूठ, फूट और लूट की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इसको सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हमने विकास में हरियाणा को आगे ले गए, जबकि भाजपा सरकार ने अपराध में प्रदेश को नंबर वन बना दिया। हुड्डा झाड़सा गांव में भाई संदीप द्वारा आयोजित युवा आक्रोश सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडु, प्रदेश महासचिव अक्षत राव, जिला अध्यक्ष मनीष खटाणा, सुनीता सहरावत, अमित यादव, वरिष्ठ नेता महावीर यादव मसानी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सम्मेलन में युवाओं की अच्छी भागीदारी से खुश नजर आए दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर विकास ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में गुरुग्राम सहित प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गुरुग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ व बल्लभगढ़ में मेट्रो पहुंची, जबकि भाजपा शासन में मेट्रो एक पिल्लर भी आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्रीकाल में प्रदेश में 27 विश्वविद्यालय खोले गए। गुरुग्राम के बिनोला में रक्षा विश्वविद्यालय की नींव रखी गई, लेकिन भाजपा की सरकार आने पर इसका काम रोक दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट नहीं दिया, जिसके चलते बिनोला में बनने वाला देश का बेहतरीन रक्षा विश्वविद्यालय पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि आज बिजली की मांग बढ़ रही है। हमने हरियाणा में बिजली संकट से निजात दिलाने के लिए चार पावर प्लांट लगाए, जबकि भाजपा शासन में एक भी पावर प्लांट नहीं लगाया गया। इसी प्रकार औद्योगिक विकास को लेकर भी भाजपा सरकार पूरी तरह उदासीन बनी रही। कांग्रेस शासन में छह बड़ी आईएमटी बनी, जबकि भाजपा सरकार में औद्योगिक विकास पूरी तरह ठप हो गया।

हुड्डा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या की लगातार हो रही वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसी स्थिति में भाजपा को सरकार से बाहर करना जरुरी है। सत्ता परिवर्तन के लिए उन्होंने युवाओं से सहयोग मांगते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले युवाओं को अनेक सब्जबाग दिखाएं, लेकिन पिछले तीन साल में युवाओं से किया कोई वायदा पूरा नहीं किया, जिसके चलते प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे आना होगा तथा कांग्रेस के साथ जुड़कर अपनी ताकत दिखानी होगी। इसके लिए उन्होंने फरवरी माह में गुरुग्राम में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन करने के निर्देश दिए। हुड्डा ने कार्यक्रम के आयोजक भाई संदीप का सफल आयोजन के लिए आभार जताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मत्री राव धर्मपाल व सुखबीर कटारिया ने भाजपा सरकार पर गुरुग्राम की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा के दस साल के मुख्यमंत्री काल में गुरुग्राम विकास की बुलंदियों को छू गया था, लेकिन भाजपा शासन में विकास की एक ईंट भी नहीं लगी।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article