Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरिद्वार में बारिश और कड़ाके की ठंड ने बांधी कपकपी

कड़ाके की ठंड के बीच बारिश से मौसम और ज्यादा सर्द हो गया। गुरुवार तड़के से शुरू हुई बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों अपने घरों में कैद रहे।

05:14 PM Feb 03, 2022 IST | Ujjwal Jain

कड़ाके की ठंड के बीच बारिश से मौसम और ज्यादा सर्द हो गया। गुरुवार तड़के से शुरू हुई बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों अपने घरों में कैद रहे।

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः कड़ाके की ठंड के बीच बारिश से मौसम और ज्यादा सर्द हो गया। गुरुवार तड़के से शुरू हुई बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों अपने घरों में कैद रहे। शीतलहर और बारिश के चलते लोगों की कपकपी छूट गई। घरों में लोग हिटर, अंगीठी सेंककर ठंड से राहत लेने की कोशिश की। दोपहर बाद बारिश रुकने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली।
Advertisement
गुरुवार को सुबह करीब 6:15 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई थी। आठ बजते-बजते बारिश ने विकराल रूप ले लिया। दोपहर तक झमाझम बारिश जारी रही। दोपहर में करीब दो बजे बाद बारिश थम गई। बारिश के बाद हरिद्वार का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम 9.5 दर्ज किया गया। जबकि बारिश 3.2 एमएम दर्ज की गई। इस दौरान सड़क पर जलभराव हो गया। सुबह से ही बारिश होने से लोग घरों में ही कैद रहे।
 बाजार में सन्नाट पसरा रहा। ज्वालापुर के कटहरा बाजार, चौक बाजार, गुरुद्वारा रोड, रेल चौकी और कनखल के चौक बाजार, पहाड़ी बाजार, कृष्णानगर आदि में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। जबकि चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम चौक, आर्य नगर चौक आदि जगहों पर भी काफी कम चहल पहल रही। बारिश और शीतलहर चलने से लोगों की कपकपी बंधी रही। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे।
Advertisement
Next Article