जालंधर : 27 वर्षीय नौजवान का कोरोना वायरस टैस्ट पॉजिटिव , अब तक करीब 23 व्यक्ति संक्रमित
जालंधर जिले में एक 27 वर्षीय नौजवान का कोरोना वायरस टैस्ट पॉजिटिव आने से जिले भर में 5 कोरोना वायरस के पॉजिटिव रोगी हो चुके है।
10:47 PM Mar 27, 2020 IST | Shera Rajput
लुधियाना-जालंधर : जालंधर जिले में एक 27 वर्षीय नौजवान का कोरोना वायरस टैस्ट पॉजिटिव आने से जिले भर में 5 कोरोना वायरस के पॉजिटिव रोगी हो चुके है। उक्त नौजवान बलदेव सिंह के संपर्क में था। जबकि वीरवार को शहर के निजात्म नगर क्षेत्र से एक महिला की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को जिले में एक और पॉजिटिव केस मिला है।
मरीज गोराया के गांव विरकां में दो दिन पहले मिले तीन पॉजिटिव केस मिले व्यक्तियों का रिश्तेदार है। नया मामला सामने आने से गांव दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि पुलिस ने गांव को पूरी तरह सील कर रखा है। इनमें चार गांव विरकां और एक जालंधर शहर के निजात्म नगर की महिला शामिल है।
इधर, निजात्म नगर की 70 वर्षीय महिला की भी हालत गंभीर होने की वजह से सीएमसी लुधियाना में वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने निजात्म नगर को सील कर दिया है लेकिन महिला के स्वजन घर में ताला लगाकर गायब हो गए हैं। महिला बीमार पड़ने से पहले पास के आश्रम में लंगर सेवा करने गई थी। इस कारण यह मामला भी बेहद गंभीर हो गया है।
पाठी के संपर्क में आने से अब तक 23 संक्रमित
स्मरण रहे कि नवांशहर के पठलावा गांव के संक्रमित बुजुर्ग के संपर्क में आने वाले अब तक करीब 23 व्यक्ति संक्रमित पाए जा चुके हैं। दो दिन पहले विरकां गांव में मिले जिले के पहले तीन पॉजिटिव केस भी पाठी के रिश्तेदार हैं और वह उसे देखने और उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे।
सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement

Join Channel