टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जुड़वा बहनों से एक साथ शादी करना युवक को पड़ा भारी, केस दर्ज

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक ऐसा मामला सामने आया जहाँ एक युवक ने दो जुड़वा बहनों से शादी कर ली।जिसके बाद लड़के पर केस दर्ज कर लिया गया है।

04:02 PM Dec 05, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के सोलापुर से एक ऐसा मामला सामने आया जहाँ एक युवक ने दो जुड़वा बहनों से शादी कर ली।जिसके बाद लड़के पर केस दर्ज कर लिया गया है।

दो जुड़वा बहनों से युवक ने एक साथ शादी रचाई
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक युवक ने दो जुड़वा बहनों से एक साथ शादी कर ली।जिसके बाद युवक के ऊपर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।दरअसल दो जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से शादी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर पुलिस ने लड़के के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया।
सोशल मीडिया पर हुआ शादी का वीडियो वायरल
दो जुड़वा बहनों से एक साथ शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर इस क़दर वायरल हुआ कि बात पुलिस तक पहुँच गई।जहाँ हिन्दू होते हुए भी लड़के ने 2 लड़कियों से एक साथ शादी की। जिसको लेकर पुलिस ने लड़के के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है।
परिवारीजनों ने धूमधाम से कराई युवक की शादी
इस पूरी शादी में हैरान कर देने वाली बात ये रही कि लड़कियों और लड़के दोनों के परिजनों ने धूमधाम से यह शादी कराई।यह सुनकर सभी हैरान रह गए हैं।दोनों बहनों की एक ही युवक से शादी होने पर भी परिवारीजन ख़ुश नज़र कैसे आ रहे हैं।
हिंदू मैरिज एक्ट के तहत दो लड़कियों से एक साथ शादी करना मना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से एक युवक दो लड़कियों से एक साथ शादी नहीं कर सकता और यदि वह दूसरी शादी करना चाहता है तो पहली पत्नी जीवित नहीं होनी चाहिए। 
IPC की धारा 494 के तहत हुआ केस दर्ज
पूरे मामले पर पुलिस ने दो जुड़वा बहनों से एक साथ शादी करने पर युवक के ख़िलाफ़ IPC की धारा 494 में मामला दर्ज किया है जहाँ  यह धारा कहती है कि हिंदुओं में दो शादी की मनाही है।ऐसा करने पर सात साल की जेल या जुर्माना दोनों ही सज़ा हो सकती है।अब देखने वाली बात यह होगी कि युवक के ख़िलाफ़ क्या कार्रवाई की जाती है।
Advertisement
Advertisement
Next Article