टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मोदी पार्ट -2 सरकार में देश आर्थिक मंदी से जुझ रहा है:माधव आनंद

माधव आनंद ने कहा कि बैंकों की स्थिति इतनी खराब है कि सरकार को दस बैंकों को मर्जर करना पड़ा।

02:14 PM Sep 10, 2019 IST | Desk Team

माधव आनंद ने कहा कि बैंकों की स्थिति इतनी खराब है कि सरकार को दस बैंकों को मर्जर करना पड़ा।

पटना : रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि मोदी सरकार पार्ट-2 के सौ दिन पूरा होने पर कहा कि दूसरी पारी के सौ दिन असफलताओं से भरा रहा। इस कार्यकाल में सरकार की अर्थव्यवस्था 70 सालों के रिकार्ड खराब स्थिति में पहुंच गई है। बैंकों की स्थिति इतनी खराब है कि सरकार को दस बैंकों को मर्जर करना पड़ा। 
Advertisement
देश आर्थिक कंगाली की ओर बढ़ गया है। केन्द्र सरकार गलत नीती के कारण प्राईवेट सेक्टरो की स्थिति खराब है। देश में बेरोजगारों की लंबी फौज खड़ी हो गई है। सरकार नौकरी देने के बजाय छटनी कर रही है। सरकारी उपक्रम या तो बंद हो रहा है या घाटा में जा रहे है। बीएसएनएल इंडिया टिस्को, आई.आई.जे.सी. जैसी सरकारी उपक्रम घाटे में चले गए और उद्योग बंद हो गये हैं। 
टेक्सटाइल उद्योग की हालत खराब हो रही है। रूपये का लगातार अवमूल्यन हो रहा है। शेयर बाजार  नीचे गिर गया है। सोने का भाव आसमान छू रहा है। महंगाई मुंह बायें खड़ी है। पेट्रोल एवं डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाय तो सरकार के 100 दिन का कार्य असफलताओं से भरा है। 
Advertisement
Next Article