Noida में Lamborghini ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को मारी टक्कर, दो घायल
तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने नोएडा में मजदूरों को मारी टक्कर
03:05 AM Mar 30, 2025 IST | Vikas Julana
Advertisement
नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित एमथ्रीएम प्रोजेक्ट के पास रविवार को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, कार चला रहे दीपक नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कार को जब्त कर लिया।
Advertisement
Advertisement