टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तान में 10 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर 50 साल के मुस्लिम शख्स ने पढ़वाया निकाह

Religious Conversion: पाकिस्तान में जबरन निकाह पढ़वाने और धर्मांतरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 10 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर उसका निकाह अधेड़ मुस्लिम शख्स के साथ कराया गया।

06:53 AM Nov 21, 2024 IST | Ranjan Kumar

Religious Conversion: पाकिस्तान में जबरन निकाह पढ़वाने और धर्मांतरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 10 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर उसका निकाह अधेड़ मुस्लिम शख्स के साथ कराया गया।

Hindu Girl Kinapped and Conversion in Pakistan : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 10 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन उसकी शादी 50 वर्षीय मुस्लिम शख्स से करा दी गई। वैसे, अधिकारियों ने उसे बचा लिया है। बता दें, सिंध प्रांत के ग्रामीण इलाकों में हिंदू नाबालिग और किशोर लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह बड़ी समस्या बनी है।

Advertisement

घर के बाहर से कर लिया था अगवा

शिवा की मानें तो 10 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह मीरपुरखास के कोट गुलाम मुहम्मद गांव स्थित उसके घर के बाहर से अगवा किया गया था। उसे सरहंदी एयर समारो मदरसा लेकर गए। लड़की को इस्लाम स्वीकार करने को मजबूर किया गया। उसके बाद उसकी शादी शाहिद तालपुर से करा दी गई। इस मुद्दे से अधिकारियों को अवगत कराया गया तो एसएसपी पुलिस अनवर अली तालपुर के निर्देश पर लड़की को बरामद कर लिया गया। फिलहाल वह अपने घर में है।

15 वर्षीय किशोरी अब भी लापता

अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए गठित गैर सरकारी संगठन पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद के अध्यक्ष शिवा काछी के मुताबिक एक अन्य मामले में संघर में 15 वर्षीय हिंदू लड़की की 50 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई, जो बरामद नहीं हुई है।

पीड़िता के बनवा लेते हैं फर्जी दस्तावेज

इतना ही नहीं दूसरी लड़की बीते रविवार से लापता है। उसे अगवा करने वालों ने फर्जी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर प्रमाण-पत्र बनवा लिए हैं, ताकि यह दिखाया जा सके कि लड़की 20 साल की है। दरअसल, भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज बनवाए जाते हैं, ताकि जब पीड़ित के मां-बाप/ वकील कोर्ट में पहुंचे तो वो दस्तावेज पेश किए जा सके। देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article