पंजाब में AAP ने राज्यसभा की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए इन 2 नामों पर लगाई मुहर
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हाेने वाले चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं..
05:04 PM May 28, 2022 IST | Desk Team
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हाेने वाले चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने पदमश्री संत बलबीर सिंंह सीचेवाल और पदम श्री विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम पर मुहर लगाई है। यह घोषणा पंजाब सीएम भगवंत मान की ओर से की गई है।
Advertisement
57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना
दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। जबकि 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं।
राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे
इस बीच विपक्षी दलों की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।
Advertisement