Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

2 सगे भाईयों के जेल से फुर्र हो जाने के मामले में जेल मंत्री ने जेल सुपरीटेंडेंट, डिप्टी जेल सुपरीटेंडेंट समेत चार अधिकारियों को किया बरखास्त

NULL

03:21 PM May 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना : पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने लुधियाना सेंट्रल जेल से 2 खतरनाक कैदियों के फरार हो जाने की घटना से संबंधित मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद चार अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से बरखास्त करने के आदेश जारी किए है। जेल मंत्री द्वारा यह कार्यवाही घटना की जांच के पश्चात की गई है। इस जांच में उक्त अधिकारियों को उनके कर्तव्य की पालना में लापरवाह पाया गया है।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार बर्खास्त अधिकारियों में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह बोपाराय, डिप्टी जेल सुपरीटेंडेंट मंजीत सिंह टीवाणा, सहायक सुपरीटेंडेंट जेल परविंदर सिंह व हैड वार्डर निशान सिंह शामिल है। मालूम रहे कि तब ही जेल मंत्री ने यह बात कह दी थी कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को बखशा नहीं जाएगा तथा जीरी टोलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

स्मरण रहे कि पिछले दिनों लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित केंद्रीय जेल से दो हवालाती सगे भाईयों के फरार होने की आशंका के बाद जेल अधिकारियों व पुलिस प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। जिनमें जेल में से दो कैदी जोकि सगे भाई है, हरविंदर सिंह व जसबीर सिंह पुत्र नछतर सिंह फरार हो गए थे।

– रीना अरोड़ा

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article