रूस और यूक्रेन के विवाद में UN अध्यक्ष ने की पुतिन से अपील, कहा-शांति से हल करें मामला
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है
10:22 AM Feb 24, 2022 IST | Desk Team
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की घोषणा कर दी है। उन्होंने यूक्रेन की सेना से कहा है कि अपने हथियार डाल दें और वापस चले जाए। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन में सेना नहीं भेजने और ‘‘शांति से मसले हल करने’’ की अपील की है।
Advertisement
अफवाहों पर कभी विश्वास नहीं किया : यूएन अध्यक्ष
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बुधवार देर रात बुलाई गई आपात बैठक में गुटेरेस ने कहा कि पूरा दिन इन अफवाहों और आशंकाओं से भरा हुआ रहा कि यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण आसन्न है। गुटेरेस ने कहा कि इससे पहले उन्होंने उन अफवाहों पर कभी विश्वास नहीं किया कि यूक्रेन पर रूस आक्रमण करेगा और हमेशा आश्वस्त रहें कि कुछ भी भयावह नहीं होगा। यह बैठक भारतीय समय अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे हुई।
बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है : गुटेरेस
गुटेरेस ने कहा, मैं गलत था और मैं एक बार फिर गलती नहीं करना चाहता। इसलिए यदि वास्तव में किसी अभियान की तैयारी की जा रही है, तो मैं तहे दिल से बस यही कहना चाहूंगा कि अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकें। शांति से मसले हले करें। बहुत लोगों की जान पहले ही जा चुकी है।’’
Advertisement