Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुलिस जांच में हुआ खुलासा , बुलेटप्रूफ घर में रहता था बलात्कारी बाबा राम रहीम

NULL

01:29 PM Nov 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी साबित होने के बाद राम रहीम बेशक इन दिनों जेल में दिन काट रहा है। लेकिन उनको लेकर बाहरी दुनिया में चर्चा अभी भी कम नहीं हुई है। राम रहीम की गिरफ्तारी और डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों द्वारा पंचकूला समेत देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन शायद ही कई भूला हो। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को लेकर पुलिस राम रहीम और उसकी सल्तनत को लेेकर नए-नए खुलासे कर रही है। इस बीच अब ये बात सामने आई है कि राम रहीम ने अपने घर में शानो-शौकत के हर सामान का इंतजाम कर रखा था और इसमें जेड प्लस सुरक्षा भी शामिल थी।

बताया जा रहा है कि राम रहीम ने सिरसा में अपने लिए एक बुलेट प्रूफ घर भी बनवा रखा था और उसमें वो सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। जिससे एक राजा की तरह एशो-आराम किया जा सके। की कोई कमी नहीं है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, सिरसा स्थित राम रहीम के इस घर का नाम ‘तेरा वास’ है और यह पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है।

आपको बता दें कि इससे पहले डेरे की तलाशी के दौरान एक सीक्रेट सूटकेस मिला था। खबरों के अनुसार सूटकेस में राम रहीम ने यूरो करेंसी, पैन ड्राइव, कुछ वीडियो कैसेट्स और कुछ तस्वीरें मिलीं हैं। सूटकेस में कितनी यूरो करेंसी थी, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक सूटकेस में 92 पेन ड्राइव, 32 सीडी, 17 वीडियो कैसेट मिले हैं। इसके साथ ही ताइवान दौरे की एक हार्डडिस्क भी बरामद की गई है। सबसे चिलचस्प बात है कि सूटकेस में कुछ लड़के-लड़कियों के शादी के बायोडाटा भी मिले हैं। इससे पहले छापे के दौरा 65 हार्डडिस्क बरामद की गई थी।

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में करने के लिए पुलिस के द्वारा बनाई गई एक रिपोर्ट के मुताबिक सिरसा के इस घर में मौजूद राम रहीम के तैयार होने के कमरे में 14 फीट ऊंचाई की कुल 29 अलमारियां मौजूद थीं जिनमें राम रहीम के सामानों को रखा जाता था। इसके अलावा इस पूरे घर में बड़े एसी, महंगे विदेशी सामान और कई बड़ी टीवी स्क्रीन्स भी मौजूद थीं।

Advertisement
Advertisement
Next Article