टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

MCD चुनाव में बीजेपी ने की जनता से अपील, कहा- समझदारी और जिम्मेदारी से करें मतदान

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड पर आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान की प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक चलेगी

09:36 AM Dec 04, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड पर आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान की प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक चलेगी

राजधानी दिल्ली में नगर निगम के 250 वार्ड पर आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान की प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक चलेगी। दिल्ली के 250 वार्ड पर कुल 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज दिल्ली की जनता के हाथों में है। हालांकि सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है।
समझदारी और जिम्मेदारी के साथ मतदान
सभी पार्टियों ने मेगा रोड शो, चुनावी सभाएं रैलीयां कर और बड़े-बड़े वादे कर लोगों को अपनी तरफ रूझाने की कोशिश की है। 15 वर्षों से दिल्ली के एमसीडी के सत्ता पर कायम बीजेपी इस बार भी चुनाव जीतने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। आज मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीजेपी ने अपने टि्वटर हैंडल पर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। बीजेपी ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए समझदारी और जिम्मेदारी के साथ मतदान कीजिए। 
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने भी वोटिंग से पहले दी अपनी प्रतिक्रिया
बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी मतदान से पहले अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की। आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में नए मतदान‌का स्वागत करते है।आज का दिन हमारे लिए भी उत्साह का है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी मेहनत का सार्थक दिन होने वाला है। साथी आदेश गुप्ता ने लोगों से यह भी साझा किया कि वह सुबह 8:30 बजे पटेल नगर जाकर से मतदान भी करेंगे।
1.47 करोड़ मतदाता देंगे वोट
दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 1.47 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल कर अपने पसंदीदा दावेदार को वोट देंगे जिसमें से 80 लाख पुरुष वोटर है और 67 लाख महिला वोटर शामिल है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए उतरी 1349 उम्मीदवारों में से 709 महिला उम्मीदवार हैं और 640 पुरुष उम्मीदवार है। राज्य चुनाव आयोग ने पोलिंग के लिए कुल 13 हजार 665 पोलिंग बूथ बनाए हैं और हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिसमें से 3356 बूथ संवेदनशील है। यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज मतदान के दौरान 40 हजार पुलिसकर्मी पूरी दिल्ली में तैनात किए गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article