Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

खन्ना में सुबह-सवेरे घर में घुसकर गोलिया मारकर औरत का कत्ल, एक नौजवान भी जख्मी

सुबह-सवेरे करीब 6 बजे 2 मोटर साइकिल सवारों ने खन्ना से कुछ कि .मी. दूर गांव भुमद्दी में एक महिला को गोली मारकर कत्ल कर दिया और इस दौरान गांव का ही एक नौजवान जख्मी हुआ है

02:10 PM Nov 17, 2019 IST | Shera Rajput

सुबह-सवेरे करीब 6 बजे 2 मोटर साइकिल सवारों ने खन्ना से कुछ कि .मी. दूर गांव भुमद्दी में एक महिला को गोली मारकर कत्ल कर दिया और इस दौरान गांव का ही एक नौजवान जख्मी हुआ है

खन्ना : सुबह-सवेरे करीब 6 बजे 2 मोटर साइकिल सवारों ने खन्ना से कुछ कि .मी. दूर गांव भुमद्दी में एक महिला को गोली मारकर कत्ल कर दिया और इस दौरान गांव का ही एक नौजवान जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नौजवान की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक की  पहचान जसबीर कौर पत्नी अवतार सिंह के रूप में हुई है। यह पिछले कुछ दिनों में खन्ना पुलिस जिले में हुआ तीसरा कत्ल है। 
Advertisement
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पहले  जसवीर कौर गोलियां मारी। गोली की आवाज सुनते ही उसका पड़ोसी गुरप्रीत सिंह बाहर निकलकर आया, तो उसने भाग रहे हमलावरों में से एक को पकडऩे की कोशिश की तो कातिलों ने उसको भी गोली मार दी। इतने में अन्य गांववासी भी शोर सुनकर बाहर आ गए, तो उन्होंने भाग रहे हमलवारों में से एक को काबू कर लिया। जबकि दूसरा मोटर साइकिल छोडक़र फरार होने में सफल रहे। 
जसबीर कौर की मोके पर ही मौत हो गई। उसकी लाश मोके पर पुलिस ने सिविल अस्पताल में पहुंचाई है। जख्मी गुरप्रीत को आईवी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। खन्ना के एसएसपी गुरशरण दीप सिंह ग्रेवाल ने कहा कि मामला आपसी रंजिश और प्यार संबंधों का लगता है। उन्होंने कहा कि दूसरे दोषी के बारे में भी जानकारी मिल चुकी है और उसे भी जल्द गिरफतार कर लिया जाएंगा।  
बताया जा रहा है महिला जसवीर कौर के पति अवतार सिंह ने 2018 की दीवाली वाले दिन आत्महत्या कर ली थी। शनिवार सुबह गांव भुमद्दी में जसवीर कौर (37) के घर दो लोग बाइक पर सवार हो कर आए। जसवीर कौर की लडक़ी ने दरवाजा खोला तो दोनों अंदर घुसे और जसवीर कौर के साथ बातचीत करने लगे। कुछ समय बाद ही उन्होंने पिस्तौल के साथ जसवीर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
घर के नजदीक रहते लोगों को गोली चलने का पता लगा तो भाग रहे एक शख्स को उन्होंने काबू किया।  इस दौरान एक फरार हो गया। पकडे गए आरोपित की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की और लहूलुहान कर दिया। गांव के ही पूर्व सैनिक हरजोध सिंह ने आरोपित से पिस्तौल छीना और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रमुख बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपित को पक ड़ कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों की ओर से पक ड़ा गया आरोपित अमलोह के गांव मियांपुर का बताया जा रहा है। फरार हुए आरोपित क ी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Next Article