For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चलती एंबुलेंस में Gangrape, ड्राइवर-टेक्नीशियन ने बारी-बारी से लूटी परीक्षा देने आई लड़की की आबरू

02:37 PM Jul 26, 2025 IST | Shivangi Shandilya
चलती एंबुलेंस में gangrape  ड्राइवर टेक्नीशियन ने बारी बारी से लूटी परीक्षा देने आई लड़की की आबरू
Gangrape

Gangrape : बिहार के गया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां होमगर्ड भर्ती की दौड़ में एक महिला बेहोश हो गई। इसके बाद जल्दी-जल्दी में उसे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर एंबुलेंस आई और लड़की को अस्पताल ले गई। इस दौरान रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और टेक्नीशियन ने महिला के साथ गलत काम किया। जब यह मामला सामने आया तो हड़कंप मच गया।

यह घटना कब हुई?

Gangrape
Gangrape

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी ड्राइवर-टेक्नीशियन को अरेस्ट कर लिया है। यह पूरा मामला गुरुवार का है। इन दिनों बोधगया के BMP 3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती चल रही है. इस दौड़ में शामिल होने एक महिला पहुंची, जहां उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाते समय ऐसी घटना घटी।

यह भी पढ़ें :PM Modi Top on World Leaders: दुनिया में दिखा पीएम मोदी का दबदबा, ट्रंप-मेलोनी को पीछे छोड़ बने सबसे लोकप्रिय नेता

प्रेस रिलीज कर दी जानकारी

आज, शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के 2 घंटे के भीतर ही एम्बुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने डॉक्टरों को बताया कि अस्पताल ले जाते समय चलती एम्बुलेंस में उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया।

बोधगया SDPO ने क्या कहा?

Gangrape
Gangrape पर बोधगया SDPO ने क्या कहा?

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोधगया SDPO सौरभ जायसवाल के मौजूदगी में स्पेशल टीम का गठन किया गया. इस घटना को लेकर पुलिस टीम ने औचक छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा है। FSL की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर अरेस्ट किया गया है। इस मामले में बोधगया थाने में केस दर्ज किया गया है। घटना में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :Kargil Vijay Diwas 2025: क्या था ऑपरेशन सफेद सागर? जब भारतीय सेना ने कारगिल की चोटियों पर दुश्मनों को पिलाया था पानी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×