Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जींद में एसपी कार्यालय के वेटिंग रूम में व्यक्ति ने निगला जहर

NULL

11:39 AM Aug 18, 2017 IST | Desk Team

NULL

जींद: जींद के एसपी कार्यालय के वेटिंग रूम में भंभेवा गांव के व्यक्ति संतराम ने जहर निगल लिया। इसका पता उस समय चलाए जब वह वेटिंग रूम में अचानक बेसुध होकर लुढ़क गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बेसुध व्यक्ति को तुरंत जींद के सिविल अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रैफर किया गया। जींद के भंभेवा गांव का और हाल आबाद गोहाना निवासी 45 वर्षीय संतराम गुरूवार दोपहर को फ रियाद लेकर एसपी कार्यालय के बाहर वेटिंग रूम में बैठा हुआ था। कुछ समय के बाद वहीं पर बैंच से नीचे लुढ़क गया। इसे देखकर यहां अपनी फ रियाद लेकर आए दूसरे लोगों ने शोर मचाया तो एसपी कार्यालय के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और संतराम को जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देख पीजीआई रोहतक रैफ र कर दिया।

अर्ध बेहोशी की हालत में संतराम ने अपना नाम और पता बताया। साथ ही उसने बताया कि उसका ससुर जींद की शिवपुरी कालोनी का राजा उर्फ राजेंद्र उसे तंग कर रहा है। लगभग 2 माह पहले उसने पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ससुर राजा उर्फ राजेंद्र के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर तथा पुलिस कार्यशैली से खफा होकर जहर निगला है। बताया जाता है कि संतराम ने अपनी डायरी में सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें संतराम ने अपने ससुर द्वारा मारपीट करने, नशे के इंजैक्शन देने तथा जिंदगी खराब करने के बारे में पूरा घटनाक्रम लिखा है। बताया जा रहा है कि इस सुसाइड नोट में पुलिस द्वारा कार्रवाई की एवज में अच्छी-खासी राशि मांगने के भी आरोप लगाएं गए है।

– संजय शर्मा

Advertisement
Advertisement
Next Article