W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

UP के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने 10 से ज्यादा बच्चों को घर में बनाया बंधक, पुलिस पर की फायरिंग

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने 10 से ज्यादा बच्चों को घर में बंधक बना लिया है। कहा ये भी जा रहा है कि बच्चों के साथ कुछ महिलाएं भी बंधक है ये पूरी घटना के मोहम्दाबाद इलाके की है।

03:39 PM Jan 30, 2020 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने 10 से ज्यादा बच्चों को घर में बंधक बना लिया है। कहा ये भी जा रहा है कि बच्चों के साथ कुछ महिलाएं भी बंधक है ये पूरी घटना के मोहम्दाबाद इलाके की है।

up के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने 10 से ज्यादा बच्चों को घर में बनाया बंधक  पुलिस पर की फायरिंग
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शख्स ने 10 से ज्यादा बच्चों को घर में बंधक बना लिया है। कहा ये भी जा रहा है कि बच्चों के साथ कुछ महिलाएं भी बंधक है ये पूरी ये घटना जिले के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव की बताया जा रही है। 
खबरों के मुताबिक , इस शख्स ने जन्मदिन के नाम पर गांव के बच्चों को इकट्ठा किया और बाद में घर में ही बंधक बना लिया। 
वही ,  इस शख्स का नाम सुभाष बाथम बताया जा रहा है और वह हाल ही जेल से छूटकर आया है। जब इस घटना जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची लेकिन इस शख्स ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। 
फिलहाल बच्चों को छुड़ाने के लिए प्रयास जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौजूद हैं।
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस और जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। कमांडो को भी घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है । 
एडीजी (कानून व्यवस्था) पी वी रामाशास्त्री ने बताया कि मकान में करीब बीस बच्चे बंधक बनाये गये है। जिस व्यक्ति ने बंधक बनाया है उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह सजायाफ्ता मुजरिम है। 
उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों को सुरक्षित निकालना है । स्थानीय लोगों के अनुसार वह व्यक्ति अंदर से गोली भी चला रहा है । 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×