Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यूपी में 2 दिन का और बढ़ाया गया लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते यूपी सरकार ने लॉकडाउन को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब ये लॉकडाउन आने वाले गुरुवार और शुक्रवार यानी 6 और 7 मई को भी लागू रहेगा।

12:34 PM May 05, 2021 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, इसके चलते यूपी सरकार ने लॉकडाउन को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब ये लॉकडाउन आने वाले गुरुवार और शुक्रवार यानी 6 और 7 मई को भी लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश  में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अब लॉकडाउन को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब ये लॉकडाउन आने वाले गुरुवार और शुक्रवार यानी 6 और 7 मई को भी लागू रहेगा। यूपी में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन को बढ़ाकार तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार का कर दिया गया था। ऐसे में ये लॉकडाउन अब 11 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। 
Advertisement
इससे पहले सोमवार को सप्ताहांत लॉकडाउन को दो और दिनों के लिए बढ़ाकर गुरुवार तक किया गया था। ऐसे में देखा जाए तो यूपी में बीती 1 मई से आने वाली 10 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा। यूपी के आलावा राष्ट्रीय राजधानी में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है और यह भी दस मई तक जारी रहेगा। हरियाणा, बिहार, राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत देश के लगभग सभी राज्यों में लॉकडाउन या फिर आंशिक पाबंदियां लागू की गई हैं। 
दरअसल, उत्तर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव के बाद यूपी के हर गांव में संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इसके चलते सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।
इस बीच यूपी सरकार की ओर से एक और आदेश जारी किया गया है, जिसमें औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल या आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, आवश्यक वस्तुओं का परिवहन, ई-कामर्स ऑपरेशन्स, आपात चिकित्सा वाले व्यक्ति और दूरसंचार, डाक सेवा, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया सेवा से जुड़े लोगों को ई-पास लेने की जरूरत न होगी।
Advertisement
Next Article