For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र के कई मंदिरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

क्रिसमस और नववर्ष की लगातार छुट्टियां होने के कारण महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

03:26 PM Dec 23, 2022 IST | Desk Team

क्रिसमस और नववर्ष की लगातार छुट्टियां होने के कारण महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महाराष्ट्र के कई मंदिरों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
क्रिसमस और नववर्ष की लगातार छुट्टियां होने के कारण महाराष्ट्र के कई प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, शिरडी के साईंबाबा संस्थान को विदेशों में कोविड के बढ़ते प्रकोप के बारे में सतर्क कर दिया गया है।
Advertisement
कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य 
दर्शन के लिए आने वाले साईं भक्तों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने और सैनिटाइत्रर का उपयोग करने का आग्रह किया गया है जबकि कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर में, कर्मचारियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, भक्तों के लिए अब तक मास्क लगाना अनिवार्य नहीं किया गया है।
इस बीच, पंढरपुर में भगवान विठ्ठल मंदिर में कल तक मास्क लगाने के संदर्भ में निर्णय लिए जाने की संभावना है। मुंबई के मुंबादेवी मंदिर के कर्मचारियों को मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा, भक्तों से भी मास्क पहनने का आग्रह किया जा रहा है। नववर्ष के अवसर पर मुंबई और राज्य के अन्य मंदिरों में भी भीड़ होने की संभावना है।
Advertisement
स्वास्थ्य विभाग को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए
चीन में कोरोना संक्रमित तेजी से बढ़ रहे हैं और वहां का संक्रमण भारत में भी पाया गया है और अब तक देश में इसके चार मरीज मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिरों में सतर्कता बरती जा रही है और धीरे-धीरे कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा सकता है।
इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी करने के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सतर्क है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद, फडणवीस और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने गुरुवार रात राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को इस संदर्भ में निर्देश जारी किये।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×