कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर गूगल का फैसला-कर्मचारियों को जून 2021 तक घर से काम करने की दी इजाजत
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से काम करने की इजाजत दी है।
09:04 AM Jul 28, 2020 IST | Desk Team
दुनियाभर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर में बरकरार है। रोजाना करोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गूगल ने अपने कर्मचारियों को अगले साल जून तक घर से काम करने की इजाजत दी है।
Advertisement
गूगल और अलफाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को जून 2021 तक घर से काम करने की इजाजत देने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिचाई ने कहा कि ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले छह महीने के लिए घर से काम करने की सुविधा दी है और इसी कड़ में गूगल भी अपनी नीति में बदलाव कर इसे आगे बढ़ रहा है।
राफेल विमानों का पहला जत्था कल भारतीय बेड़े में होगा शामिल, अंबाला एयर बेस पर राफेल के स्वागत की पूरी हुई तैयारी
इससे पहले गूगल ने साल के अंत तक अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी थी। कंपनी के इस फैसले से दुनियाभर में अलफाबेट के दो लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।
Advertisement