टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में प्रथम महिला डाकघर का हुआ उद्धघाटन,सभी कर्मी होंगी महिला

यहां दिव्यांगों के आधार पंजीकरण अपडेट के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इस केंद्र की प्रतिदिन 1000 निवासियों के आधार पंजीकरण अपडेट करने की क्षमता है।

02:58 PM Sep 21, 2019 IST | Desk Team

यहां दिव्यांगों के आधार पंजीकरण अपडेट के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इस केंद्र की प्रतिदिन 1000 निवासियों के आधार पंजीकरण अपडेट करने की क्षमता है।

पटना : आज  केंद्रीय मंत्री सह पटनासाहिब सासंद रविशंकर प्रसाद द्वारा पटना स्थित बी.पी.एस.सी परिसर में बिहार में प्रथम महिला डाकघर का उद्धघाटन किया गया। श्री प्रसाद ने बताया कि भारत सरकार के नीति के अंतर्गत महिलाओ को सशक्त एव स्वावलंबी बनाने की दिशा में पटना स्थित बी.पी.एस.सी उप डाकघर को महिला डाकघर बनाया जा रहा है। आज पूरी तरह से महिला डाक कर्मियों द्वारा संचालित डाक घर का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं। पटना का ये महिला डाक घर उन प्रयासों का उल्लेखनीय उदहारण बनेगा।
Advertisement
ये बिहार में पहली महिला डाकघर है एव इसकी स्थापना विद्यार्थियों एव बी.पी.एस.सी द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्रतियोगियों की सुविधा को ध्यान में रख कर किया गया था । यह कैम्पस डिलीवरी की भी व्यवस्था है। इस महिला डाकघर की यह विशषता होगी कि यहां की सभी कर्मचारी महिला होगी, चाहे वो पोस्टमास्टर हो,क्लर्क हो,पोस्टमैन हो या ग्रुप डी हो। साथ ही पटना स्थित होटल पनाश में आधार सेवा केंद्र का भी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा उद्धघाटन किया गया तथा यह केंद्र बिहार का पहला और देश का दसवां आधार सेवा केंद्र है,जहां बिहार के निवासियों की सुविधा के लिए 16 आधार पंजीकरण अपडेट काउंटर स्थापित किये गए है।
यहां दिव्यांगों के आधार पंजीकरण अपडेट के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। इस केंद्र की प्रतिदिन 1000 निवासियों के आधार पंजीकरण अपडेट करने की क्षमता है।  साथ ही श्री प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र का संचालन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की देख रेख में किया जाएगा। 3000 वर्ग फिट में निर्मित इस केंद्र पर निवासियों के लिए जरूरी सभी आधारभूत सुविधाए उपलब्ध है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रथम चरण में देश के लगभग 53 शहरों में सभी सुविधाओं से युक्त 114 आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है ।
कार्यक्रम में कुम्हरार विधानसभा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा,बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ,दीघा विधायक संजीव चौरसिया तथा कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बख्तियारपुर के बाढ़ ग्रसित इलाको के समस्या के समाधान हेतु केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद  ने पटना के जिलाधिकारी से बात की और साथ ही दियारा के चारो पंचायत (रूपसमहाजी,हरदासबिगहा, चिरैया,सतभैया) आदि को विशेष रूप से सुविधा मिले इसके लिए SDRF और NDRF के टीमो का भी इस्तेमाल की जाए। वहाँ के लोगो को दैनिक उपयोगी में आने वाली जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था की जाए ।
Advertisement
Next Article