वारदात: लापता पुलिसकर्मी का 70 दिनों बाद दादरी में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा में भिवानी जिले के तोशाम थाने के पुलिसकर्मी जसबीर का कंकाल दादरी में मिला है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
06:25 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
हरियाणा में भिवानी जिले के तोशाम थाने के पुलिसकर्मी जसबीर का कंकाल दादरी में मिला है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि कंकाल के पास मिले मोबाइल और फटे कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त पुलिसकर्मी जसबीर के रूप में हुई जो 70 दिनों से लापता था।पुलिस के अनुसार जसबीर तोशाम थाना से गत 26 अगस्त को बंदूक लेकर निकला था और इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
Advertisement
पुलिस के मुताबिक तोशाम थाने में इस संबंध में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया तथा जांच में जसबीर का अंतिम ठिकाना दादरी मिला, लेकिन इससे आगे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम भिवानी पुलिस को दादरी सिविल अस्पताल के पीछे की सडक़ के पास एक कंकाल मिला और फिर दादरी सिटी थाना पुलिस को उसके बारे में सूचित किया गया।
Advertisement
शरीर के अंगों की हड्डियां अलग-अलग जगह पड़ी मिली
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक दादरी सिटी थाना कार्यवाहक प्रभारी एसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में ले लिया और देर रात ही सिविल अस्पताल में रखवा दिया।सूत्रों के अनुसार पुलिस को यहां मृतक की खोपड़ी और शरीर के अन्य अंगों की हड्डियां अलग-अलग जगह पर पड़ी मिली। कयास लगाए जा रहे है कि झाडियों में पड़े शव को कुत्तों या सूअरों ने नोंचा है।पुलिस उपाधीक्षक (दादरी मुख्यालय) विरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ सामान कंकाल के पास से बरामद हुआ है जिससे पता चला कि कंकाल जसबीर का है लेकिन अभी इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है, पुलिस जांच कर रही है।

Join Channel