इनकम टैक्स ने मजदूर को थमाया 14 करोड़ का नोटिस, परिवार के उड़ गए होश
बिहार के सासाराम से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिस सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें बिहार के सासाराम में उस वक्त हड़कंप मच गया । जब एक मजदूर को आयकर विभाग ने 14 करोड़ का नोटिस थमा दिया। दरअसल विभाग ने मजदूर को आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहरा दिया है।
03:57 PM Dec 20, 2022 IST | Desk Team
बिहार के सासाराम से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें बिहार के सासाराम में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक मजदूर को आयकर विभाग ने 14 करोड़ का नोटिस थमा दिया।
Advertisement
दरअसल विभाग ने मजदूर को आयकर रिटर्न नहीं भरने का दोषी ठहरा दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही गांव में मजदूर का परिवार चिंतित हो गया। बता दें मजदूर का नाम मनोज यादव है। पूरा मामला करगहर थाना क्षेत्र का है। वहीं मजदूर के परिवार का कहना है कि विभाग ने उन्हें पूरे पैसे जमा करने को कहा है।
दिल्ली और हरियाणा में मजदूरी करते है प्रदीप
बताया जाता है कि मनोज यादव दिल्ली और हरियाणा में मजदूरी करते हैं। दो दिन पहले उसके घर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची और उसे नोटिस थमा दिया। मनोज ने बताया कि अधिकारियों ने उससे कहा कि उसके नाम पर कंपनियां चल रही हैं। उस पर लगभग 14 लाख के आसपास का आयकर का रिटर्न बकाया है। अगर उसने यह बकाया जमा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली और हरियाणा में मजदूरी करते हैं मनोज यादव
मजदूर मनोज यादव को समझ में भी नहीं आ रहा है कि यह सब क्या है? वही उसके परिजन भी परेशान है। बता दें मनोज यादव साल में 8 महीना पंजाब हरियाणा और दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इस काम के उन्हें 10 से 15 हजार रुपये मासिक कमाता है। गांव में धान की कटनी तथा रोपनी के समय मजदूरी करने गांव चले आता है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल है कि एक मजदूर पर करोड़ों का इनकम टैक्स कैसे लाद दिया गया।
Advertisement