Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तकनीक व आविष्कार से कृषि उत्पादकता बढ़ाएं युवा : सुशील मोदी

पुस्तक “बिहार बढ़कर रहेगा“ के लोकार्पण पर कहा कि देश में शायद ही ऐसा कोई दूसरा राजनेता हो जिसने अपने जीवनकाल में इतनी पुस्तकें लिखी हों।

08:24 PM Jan 21, 2019 IST | Desk Team

पुस्तक “बिहार बढ़कर रहेगा“ के लोकार्पण पर कहा कि देश में शायद ही ऐसा कोई दूसरा राजनेता हो जिसने अपने जीवनकाल में इतनी पुस्तकें लिखी हों।

पटना : होटल मौर्या में आयोजित ‘एल. एन. मिश्रा न्यू इंडिया चेंज मेकर अवार्ड’ समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के नौजवानों से अपील किया कि वे अपनी योग्यता, प्रतिभा और इनोवेशन से राज्य की कृषि उत्पादकता को बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन और जल संकट जैसी समस्याओं का समाधान ढ़ूंढ़ें।

श्री मोदी ने कहा कि दुनियां चौथी औद्योगिक क्रांति के दौर से गुजर रही है। यह जमाना रोबोटिक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नैनो टैक्नोलॉजी और 3 डी प्रिंटिंग का है। भारत पहली व दूसरी औद्योगिक क्रांति के लाभ से वंचित रहा और तीसरी का भी समुचित लाभ नहीं उठा पाया। अब हम चौथी औद्योगिक क्रांति का लाभ उठाने में सक्षम हैं। पिछले 12 वर्षों में दुनियां में जितना इनोवेशन हुआ उतना पिछले हजार वर्षों में भी नहीं हुआ था।

ओला कैब, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, मेक माई ट्रिप, जोमैटो और योए जैसे भारतीय युवाओं के इनोवेशन ने देश व दुनियां को बदलने में अपनी महती भूमिका निभाई हैं। एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने डॉ. प्रहलाथन के.के. जैसे युवा को न्यू इंडिया चेंज मेकर अवार्ड प्रदान कर उन युवाओं के लिए मिशाल कायम की है जो अपनी लगन, मेहनत और इनोवेशन से समाज के बदलने में लगे हैं। समारोह में डॉ. जगन्नाथ मिश्र की 22वीं पुस्तक “बिहार बढ़कर रहेगा“ के लोकार्पण पर कहा कि देश में शायद ही ऐसा कोई दूसरा राजनेता हो जिसने अपने जीवनकाल में इतनी पुस्तकें लिखी हों।

Advertisement
Advertisement
Next Article