Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ा

NULL

08:22 AM Feb 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी को देखते हुये इनके आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) में बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सोने का आयात शुल्क मूल्य 427 डॉलर प्रति दस ग्राम से चार डॉलर बढ़कर 433 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया गया है।

चांदी का आयात शुल्क मूल्य 551 डॉलर प्रति किलोग्राम से बढ़कर 557 डॉलर प्रति किलोग्राम हो गया है। बोर्ड हर पखवाड़ा दोनों कीमती धातुओं के आयात शुल्क मूल्यों की समीक्षा करता है। यह वह मूल्य है जिसके आधार पर सोने-चांदी के आयात पर आयात शुल्क लगाया जाता है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article