W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, किसानों में खुशी की लहर

01:37 AM Oct 02, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
रबी फसलों के msp में बढ़ोतरी  किसानों में खुशी की लहर
Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए सभी अनिवार्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी पर किसानों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। किसानों ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का धन्यवाद किया है। केंद्र सरकार ने गेहूं, जौ, चना, मसूर, सरसों-राई और कुसुम के एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। इस बढ़ोतरी में सबसे अधिक लाभ कुसुम उत्पादकों को मिला है, जिसके एमएसपी में 600 रुपए प्रति क्विंटल की बड़ी बढ़त हुई है, जबकि मसूर में 300 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।

किसानों की आय में वृद्धि

सरकार का कहना है कि यह निर्णय किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर बेहतर लाभ सुनिश्चित करेगा। किसानों ने एमएसपी में हुई इस वृद्धि का स्वागत करते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर उनकी आय बढ़ेगी और वे अधिक उपज उत्पादित करने के लिए प्रेरित होंगे। किसानों का कहना है कि एमएसपी में वृद्धि तो सराहनीय है, लेकिन उन्हें अभी भी पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि अच्छे दाम के साथ-साथ समय पर और उचित दरों पर खेती की आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि एमएसपी वृद्धि का लाभ पूरी तरह से मिल सके और किसान उपज को सफलतापूर्वक बढ़ा सकें।

किसानों ने सरकार को धन्यवाद किया

किसानों ने मीडिया से बात करते हुए कहा, अब हम लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। सरकार ने फसलों के दाम अच्छे किए हैं। इससे हमें फायदा मिलेगा। हम और मेहनत से काम करेंगे। किसानों ने कहा कि अधिक फायदा होने पर हम लोग कई तरह की फसल उगा सकते हैं, पहले फायदा कम था तो कम फसल लगाते थे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी के लिए सरकार का धन्यवाद करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×