टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हरियाणा और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर तापमान में बढ़तरी

NULL

05:46 PM Dec 05, 2017 IST | Desk Team

NULL

संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर आज न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़तरी दर्ज की गयी।चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

जबकि हरियाणा के अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस और रोहतक का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा जगह रहा और यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरूदासपुर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस जबकि आदमपुर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article