Top Newsभारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
Bollywood KesariHoroscopeSarkari YojanaHealth & LifestyletravelViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

व्यापार घाटा बढ़ा

प्रभु ने बताया कि मई में निर्यात 28.18 प्रतिशत बढ़ कर 28.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान आयात 14.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 43.48 अरब डॉलर रहा।

10:34 AM Jun 16, 2018 IST | Desk Team

प्रभु ने बताया कि मई में निर्यात 28.18 प्रतिशत बढ़ कर 28.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान आयात 14.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 43.48 अरब डॉलर रहा।

नई दिल्ली : देश का व्यापार घाटा मई महीने में चार माह के उच्चस्तर 14.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने यह जानकारी दी। मई में देश का आयात 15 प्रतिशत बढ़ा है, जिससे व्यापार घाटे में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रभु ने बताया कि मई में निर्यात 28.18 प्रतिशत बढ़ कर 28.86 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान आयात 14.85 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 43.48 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा 14.62 अरब डॉलर रहा, जो इसका चार महीने का उच्चस्तर है। मई , 2017 में व्यापार घाटा 13.84 अरब डॉलर रहा था। मई में कच्चे तेल का आयात 49.46 प्रतिशत बढ़कर 11.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे इसका आयात भी बढ़ा है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article