Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नए मॉडलों के सहारे बढ़ी कार बिक्री

NULL

01:46 PM Dec 02, 2017 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली: नये मॉडलों और आगे ब्याज दरों में कमी आने की उम्मीद में मांग बढ़ने से देश की अधिकांश ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री में तेजी दर्ज की गयी है। यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री नवंबर 2017 में 14.1 प्रतिशत बढ़कर 154600 वाहनों पर पहुंच गयी। मारुति ने कहा कि पिछले वर्ष इसी महीने में उसने 135550 वाहनों की बिक्री की थी। उसने इस महीने में घरेलू बाजार में 145300 वाहनों की बिक्री की जो नवंबर 2016 में बेचे गये 126325 वाहनों की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी की कभी लोकप्रिय कार रही ऑल्टो और वैगन आर श्रेणी की वाहनों की बिक्री में 1.8 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गयी है। कंपनी ने कहा कि नवंबर 2017 में उसने 9300 वाहन निर्यात किये जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह संख्या 9225 रही थी। यात्री वाहन क्षेत्र की देश की दूसरी बड़ी कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने इस वर्ष नवंबर में 44008 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गये 40016 वाहनों की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा कि हाल में लांच की नेक्स्ट जेन वेरना के साथ ही ग्रांड आई 10, एलिट आई 20 और क्रेटा की मांग में तेजी से उसकी बिक्री बढ़ी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article