Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ी मित्रता, भारतीयों को वीजा के लिए नहीं देना होगा Police Clearance Certificate

दिल्ली में सऊदी दूतावास ने ट्वीट किया, सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने का फैसला किया है।

06:32 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली में सऊदी दूतावास ने ट्वीट किया, सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने का फैसला किया है।

भारत विश्व में अपनी एक नई पहचान बनाता जा रहा है। अभी हाल ही में सऊदी अरब ने ऐलान कर दिया है कि भारतीये नागरिकों को सऊदी अरब आने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट  नहीं देना पड़ेगा। इस पहल से भारत और सऊदी अरब के रिश्ते पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो गए है। इस फैसले से यह दिख गया कि मोदी का जादू अब दुनिया भर में चलने लगा और आने वाले  समये भारत ही विश्व का शक्तिशाली देश बनकर उभरेगा।
Advertisement
वीजा के लिए क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की नहीं है जरूरत
मिली जानकारी के मुताबिक सऊदी दूतावास ने ट्वीट किया, सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए किंगडम ने भारतीय नागरिकों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने का फैसला किया है। 
भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ी मित्रता 
आपकों बता दें कि दूतावास में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब जाने के लिए पुलिस क्लीरीयेंस सर्टीफिकेट प्राप्त करने की कोई भी जरूरत नहीं है। यह फैसला इसलिए लिया गया कि दोनों देशों के बीच मित्रता बढ़े  औऱ व्यापार संबंधों में भी सफलता पूर्वक फैसले लिये जा सकें। दूतावास सऊदी अरब में शांतिपूर्वक रह रहे 20 लाख भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना करता है। 
Advertisement
Next Article