Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मानवीय मूल्यों में आ रही गिरावट का मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या : रेणु देवी

विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी विकास में मुख्य अवरोध है तथा इसके कारण विभिन्न प्रकार के सामाजिक असंतुलन उत्पन्न हो रहे हैं। आज पूरे विश्व में मानवीय मूल्यों में आ रही अप्रत्याशित गिरावट की वजह भी बढ़ती जनसंख्या ही है।

03:35 PM Jul 11, 2022 IST | Ujjwal Jain

विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी विकास में मुख्य अवरोध है तथा इसके कारण विभिन्न प्रकार के सामाजिक असंतुलन उत्पन्न हो रहे हैं। आज पूरे विश्व में मानवीय मूल्यों में आ रही अप्रत्याशित गिरावट की वजह भी बढ़ती जनसंख्या ही है।

पटना , (पंजाब केसरी) :   विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बढ़ती हुई आबादी विकास में मुख्य अवरोध है तथा इसके कारण विभिन्न प्रकार के सामाजिक असंतुलन उत्पन्न हो रहे हैं। आज पूरे विश्व में मानवीय मूल्यों में आ रही अप्रत्याशित गिरावट की वजह भी बढ़ती जनसंख्या ही है। रेणु देवी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को भविष्य में बेहतर शिक्षा,स्वास्थ,वातावरण एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष ध्यान देते हुए छोटे परिवार की महत्ता को समझने की सख़्त जरूरत है। 
Advertisement
उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा मानवीय मूल्यों को बरकरार रखने के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। आज दुनिया के सभी देश जनसंख्या विस्फोट से चिंतित हैं। भारत आज अपनी 1.30 अरब आबादी के कारण जनसंख्या विस्फोट की चपेट में आ गया है तथा विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक हम शीघ्र ही चीन से आगे निकलते हुए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएंगे।यह अत्यंत चिंता की बात है।
Advertisement
Next Article