Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिलाओं में स्ट्रेस ज्यादा होने से इस बीमारी का खतरा बढ़ सकती है

पुरुषों से ही दिल की बीमारी को जोड़ा जाता रहा है लेकिन हाल ही में हुए सर्वे में पता चला है कि पुरुषों की तुलना में हर साल दिल की बीमारी से महिलाओं की ज्यादा मौत होती है।

10:05 AM Jun 23, 2019 IST | Desk Team

पुरुषों से ही दिल की बीमारी को जोड़ा जाता रहा है लेकिन हाल ही में हुए सर्वे में पता चला है कि पुरुषों की तुलना में हर साल दिल की बीमारी से महिलाओं की ज्यादा मौत होती है।

पुरुषों से ही दिल की बीमारी को जोड़ा जाता रहा है लेकिन हाल ही में हुए सर्वे में पता चला है कि पुरुषों की तुलना में हर साल दिल की बीमारी से महिलाओं की ज्यादा मौत होती है। महिलाओं में कुछ मामलों में पुरुषों के मुकाबले अलग लक्षण दिखाई देते हैं। 
Advertisement
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के संयुक्त शोध के अनुसार भारतीय महिलाओं में धमनियों से संबंधित 5.8 फीसदी दिल की बीमारी होती है। अचानक मौत धमनियों की बीमारी से 64 फीसदी महिलाओं की हो जाती है। इसी वजह से महिलाओं में लक्षण सही तरीके से दिखाई नहीं देते हैं। 

ये हैं कारण

आजकल महिलाएं घर और ऑफिस दोनों संभालती हैं जिसकी वजह से पुरुषों के मुकाबले उनमें तनाव का स्तर भी दोगुना होता है। दोगुना तनाव दिल की बीमारी को और भी बढ़ा देता है। इसमें कई कारण मोटापा, व्यायाम से दूरी, फैमिली हिस्ट्री, धूम्रपाप और ज्यादा शुगर का स्‍तर ये भी हैं। 
जो महिलाएं मेनोपॉज समय से पहले यानी 50 साल आ जाता है या फिर उनकी कोई सर्जरी हुई हो उन महिलाओं पर दिल की बीमारी का खतरा सामान्य महिलाओं से ज्यादा बढ़ जाता है। इस परेशानी को खानपान, व्यायाम और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से रोका भी जा सकता है। 

ऐसे होते हैं लक्षण


पुरुषों से अलग महिलाओं में दिल की बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से गर्दन, जबड़े, कंधे, कमर का ऊपरी हिस्सा या उदर के आसपास बेचैनी, सांसों का छोटा होना, दाहिने हाथ में दर्द, उल्टी महसूस होना, सिर हल्का लगना, बेहोशी छाना या थकावट ये लक्षण महिलाओं में दिखाई देते हैं। 
Advertisement
Next Article