For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IND vs ENG : Joe Root ने निभाया अपना वादा, शतक ठोक इंग्लैंड को संभाला

10:12 AM Feb 24, 2024 IST | Ravi Kumar
ind vs eng   joe root ने निभाया अपना वादा  शतक ठोक इंग्लैंड को संभाला

इंग्लैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाज Joe Root ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैच में 107 ओवर बॉलिंग की थी। वहीं बल्लेबाजी में सिर्फ 77 रन ही बना पाए। उल्टे सीधे शॉट खेलकर आउट होने की वजह से रूट की काफी आलोचना भी हो रही थी। लेकिन रांची टेस्ट में जो रूट का पुराना रूप देखने को मिला। उन्होंने 219 गेंद पर अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने का समय रूट 106 रन बनाक नाबाद हैं। उन्होंने इस पारी के दौरान कई रिकॉर्ड बनाए हैं।

HIGHLIGHTS

  • Joe Root ने जड़ा शतक
  • इंग्लैंड ने पहले दिन 302/7 रन बनाए
  • बेन स्टोक्स को किया था शतक लगाने का वादा 

Joe Root टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह उनका 10वां शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक जड़े हैं। इस पारी के दौरान Joe Root ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 हजार रन भी पूरे कर लिए। 92 रन बनाते ही रूट इस उपलब्धि तक पहुंच गए। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के 14वें बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ इससे पहले 9 शतक बनाए थे और यह उन सब से धीमा रहा। उन्होंने 219 गेंदों पर शतक पूरा किया। टेस्ट करियर की बात करें तो यह उनका तीसरा सबसे धीमा शतक है। Joe Root एक्टिव बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक बनाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बराबर पहुंच गए हैं। रूट का यह 47वां शतक था। रोहित ने भी 47 ही शतक अभी तक इंटरनेशनल मैचों में ठोके हैं।जो रूट ने 254वीं टेस्ट पारी में 31 शतक पूरे किए हैं। अभी तक टेस्ट में 14 बल्लेबाजों ने 31 या उससे ज्यादा सेंचुरी ठोकी है। रूट 31 सेंचुरी तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे धीमे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा पारियां सिर्फ एलिस्टर कुक (262) ने ली हैं।

बेन स्टोक्स ने Joe Root के शतक के बाद दिखाई छोटी उंगली, जो वचन का प्रतीक है

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने Joe Root के शतक के बाद उन्हें पिंकी प्रॉमिस का निशान दिखाया जो दोनों के सम्मान और डील को भी दर्शा रहा है। रूट ने बैज बॉल अप्रोच को पूरी तरह से बंद कर पूरी तरह से ट्रेडिशनल टेस्ट पारी खेली और यह शतक जड़ा। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×