For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IND VS SA 3rd T20I: तिलक की धमाकेदार पारी से भारत ने जीता मैच, सीरीज में बनाई बढ़त

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त।

02:40 AM Nov 14, 2024 IST | Ravi Mishra

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त।

ind vs sa 3rd t20i  तिलक की धमाकेदार पारी से भारत ने जीता मैच  सीरीज में बनाई बढ़त

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे T20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने बाजी मारी। मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मार्करम के इस निर्णय को गेंदबाज मार्को यानसन ने दूसरी ही गेंद पर सही साबित कर दिया। यानसन ने सैमसन को बोल्ड कर दिया। लगातार दूसरे मैच में संजू सैमसन डक पर आउट हुए। भारतीय टीम ने तीन नंबर पर युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को प्रमोट किया। तिलक ने अभिषेक के साथ मिलकर पारी बुनने का काम शुरु किया। दोनों युवा बल्लेबाजों ने शुरु से ही अग्रेसिव होकर खेला। दोनों खिलाड़ियों के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नतीजा रहा की भारत ने 6 ओवर में ही 70 रन बोर्ड पर टांग दिए।

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर अपनी 50 पूरी की। अर्धशतक लगाने के अगली ही गेंद पर अभिषेक आउट हो गए। केशव महाराज ने अभिषेक को स्टंप आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा एक छोर संभाले हुए थे। दूसरे छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। इसी बीच तिलक ने भी 32 गेंदों में अपनी 50 पूरी की। भारत की शुरुआत काफी तेज गति से हुई थी। लेकिन मिडिल ओवर्स में भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में असफल रहे। तिलक लगातार दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर प्रहार कर रहे थे।

19वें ओवर में भारत ने अपने 200 रन पूरे किए। इसी ओवर में तिलक वर्मा ने अपनी पहली T20I शतक भी पूरा किया। तिलक ने ये शतक 51 गेंदों में पूरा किया। तिलक के शतक के सहारे भारत ने 219 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने भी सधी हुई शुरुआत की। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर दक्षिण अफ्रीका के विकेट चटकाए। इसके बावजूद भी दक्षिण अफ्रीका तेज गति से रन बनाने की वजह से मैच में बना रहा। अंत में दक्षिण अफ्रीका 208 रन बना सका। भारत को इस मैच में 11 रन से जीत मिली। इस जीत के साथ ही भारत ने इस श्रंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Mishra

View all posts

Advertisement
×