प्रियंका से अभद्र व्यवहार भाजपा की ओछी राजनीति का प्रतीक : जाखड़
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में पुलिस के अभद्र व्यवहार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओछी राजनीति का प्रतीक करार दिया है।
07:36 PM Dec 29, 2019 IST | Shera Rajput
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनिल जाखड़ ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी के साथ उत्तर प्रदेश में पुलिस के अभद्र व्यवहार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओछी राजनीति का प्रतीक करार दिया है।
Advertisement
आज यहां जारी बयान में श्री जाखड़ ने कहा कि जिस देश में औरतों को देवी का रूप कहा जाता हो वहां औरतों के साथ इस तरह का अभद्र व्यवहार भाजपा सरकार की औरतों के प्रति नफरत को प्रकट करता है।
उन्होंने कहा कि जिस भाजपा सरकार ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ओ‘ अभियान शुरू किया है उसी के राज में देश की बेटी के साथ इस तरह का व्यवहार भाजपा सरकार की ओछी राजनीतिक सोच का प्रतीक है।
श्री जाखड़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कल, सोमवार को को लुधियाना में नागरिकता शोध कानून के विरुद्ध एक रोष मार्च करेगी जिसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी के पंजाब मामलों की प्रभारी आशा कुमारी समेत विभिन्न मंत्री और पार्टी नेता हिस्सा लेंगे।
Advertisement