टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Independence Day 2024 : स्वतंत्रता दिवस से पहले Delhi की सीमाओं पर यातायात प्रतिबंध लागू

10:40 PM Aug 12, 2024 IST | Abhishek Kumar

Independence Day 2024 : राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सोमवार से यातायात संबंधी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके तहत दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में मार्ग परिवर्तन किया गया है तथा भारी परिवहन वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एक परामर्श में यह जानकारी दी गई है।

Independence Day 2024

राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सोमवार से यातायात संबंधी पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके तहत दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में मार्ग परिवर्तन किया गया है तथा भारी परिवहन वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एक परामर्श में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि पुलिस परामर्श के अनुसार, 15 अगस्त को होने वाले समारोह के लिए कानून-व्यवस्था और यातायात के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Independence Day 2024 : दिल्ली की सीमाओं पर यातायात मार्ग परिवर्तन प्रभावी रहेगा। परामर्श में कहा गया है कि सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार दोपहर 12 बजे तक और इसी तरह बुधवार रात 10 बजे से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधों के मद्देनजर आवश्यक सेवा प्रदाताओं से ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी आवश्यक वस्तुएं पहले से ही पर्याप्त मात्रा में रखने का आग्रह किया गया है, ताकि उन्हें इस अवधि के दौरान किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

परामर्श में कहा गया है कि आम जनता और वाहन चालक धैर्य रखें, यातायात नियमों और सड़क अनुशासन का पालन करें तथा सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article