Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Independence Day 2024: PM मोदी 11वीं बार लाल किले से फहराएंगे तिरंगा, 6 हजार स्पेशल गेस्ट होंगे शामिल

06:48 AM Aug 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Independence Day 2024: भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 15 अगस्त को लाल किले से एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में स्वतंत्रता दिवस पर पीएम का यह लगातार 11वां भाषण होगा। पीएम मोदी सुबह सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रंद्धांजलि देने राजघाट जाएंगे। राजघाट से पीएम मोदी लाल किला पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने करेंगे। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।

इस बार यह रहेगी 15 अगस्त की थीम

इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का थीम विकसित भारत-2047 रखी गई है। दरअसल, केंद्र सरकार ने देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने को लेकर लक्ष्य तय कर रखा है कि 2047 में जब देश की आजादी के 100 साल पूरे हो रहे होंगे, तो देश विकासशील नहीं बल्कि, दुनिया के विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा होगा।

PM मोदी के खास मेहमान रहेंगे मौजूद

वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के खास मेहमान लाल किला पर मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी की बताई चार जातियों के नुमाइंदे भी मौजूद होंगे। पीएम मोदी की बताई चार जातियों गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग के नुमाइंदों को खास तौर पर समारोह में बुलाया गया है। इन चार वर्गों के करीब चार हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। कृषि और किसान कल्याण, युवा मामले, महिला और बाल विकास मंत्रालयों को ये जिम्मेदारी दी गई है।

1037 जवान वीरता और सेवा पदक से सम्मानित होंगे

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1037 जवानों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पुलिस, फायर, होमगार्ड और सिविल डिफेंस (HG&CD) और सुधार सेवाओं के जवान शामिल हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, 214 जवानों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें एक राष्ट्रपति वीरता पदक (PMG) और 213 वीरता पदक (GM) शामिल हैं। पुलिस के जवानों को सबसे ज्यादा 208 पदक मिलेंगे।

वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक तेलंगाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल चादुवु यादैया को दिया गया है। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को हुई डकैती के मामले में वीरता दिखाई थी। CRPF को सबसे ज्यादा 52 वीरता पदक जाएंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के 31 जवानों को वीरता पदक मिलेगा। इनके अलावा उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 17-17, छत्तीसगढ़ के 15 और मध्य प्रदेश के 12 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए जाएंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article