For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Independence Day 2025 Shayari Hindi:15 अगस्त पर देश की शान में पढ़ें ये बेहतरीन शायरी

07:47 PM Aug 14, 2025 IST | Amit Kumar
independence day 2025 shayari hindi 15 अगस्त पर देश की शान में पढ़ें ये बेहतरीन शायरी
Independence Day 2025 Shayari Hindi

Independence Day 2025 Shayari Hindi: भारत का स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) हर भारतीय के लिए एक गर्व और सम्मान का दिन होता है। हर साल 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस खास मौके पर लोग तिरंगा फहराते हैं, देशभक्ति गीत गाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही, शायरी, कविताएं और भाषणों के ज़रिए देशप्रेम की भावना को और गहराई मिलती है।

Independence Day 2025: भारत को मिली आजादी की कहानी

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास का सबसे अहम दिन माना जाता है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन की 200 साल की गुलामी से मुक्ति पाई थी। आज़ादी की इस ऐतिहासिक घड़ी पर, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराया था। उन्होंने उस दिन एक ऐतिहासिक भाषण भी दिया था, जिसे "नियति से साक्षात्कार" (Tryst with Destiny) के नाम से जाना जाता है। यह भाषण आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाता है।

Independence Day 2025: देशभर में मनाई जाती है धूमधाम से आज़ादी

15 अगस्त को पूरे भारत में बड़े जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाता है। हर कोई अपने-अपने तरीके से देश को नमन करता है। बच्चे तिरंगे रंग के कपड़े पहनते हैं, युवाओं में देश के लिए कुछ करने का जोश दिखता है और बुजुर्ग आज़ादी के दिनों की कहानियां सुनाते हैं।

Independence Day 2025 Shayari Hindi: ये हैं कुछ देशभक्ति से जुड़ीं शयरियां

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शायरी और कविताएं हमारे दिलों को छू जाती हैं और तिरंगे के प्रति आदर को और भी गहरा बना देती हैं। यहां कुछ खूबसूरत शायरी के उदाहरण दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं या किसी समारोह में बोल सकते हैं:

1. चलो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें..

चलो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला, वो याद कर लें।
जिसमें बहकर आज़ादी पहुँची थी किनारे पर,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
जय हिंद!

Independence Day 2025

2. मेरा मुल्क मेरी जान है...

मेरा मुल्क मेरी जान है,
इस पर कुर्बान मेरा ईमान है।
कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहूं,
हिंदुस्तानी हूँ और हिंदुस्तान मेरी शान है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!


Independence Day 2025

3. तिरंगा लहराएगा हर घर पर...

तिरंगा लहराएगा हर घर पर,
यही सपना हर दिल में आएगा।
ना भूलें हम उन वीरों को,
जिनके कारण ये दिन हर साल आएगा।
15 अगस्त मुबारक हो!


Independence Day 2025

4. आज़ादी की कभी शाम नहीं होने देंगे...

आज़ादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।
बची हो जो एक बूँद भी लहू की,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे।
जय हिंद, जय भारत!


Independence Day 2025

5. दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत...

दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत,
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी।
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर शहीदों को नमन।

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×