Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

INDIA गठबंधन पर Giriraj Singh ने उठाया सवाल

12:44 PM Dec 16, 2023 IST | NAMITA DIXIT

विपक्षी इंडिया एलायंस की प्रस्तावित बैठक 19 दिसंबर को होने वाली है। पांच राज्यों में हुए चुनाव और इसके परिणाम के बाद अब बदली परिस्थितियों में बैठक होने वाली है।इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा है कि भ्रष्टाचार में डूबे सभी लोग एकजुट हो गए हैं।इस गठबंधन को देश की भलाई से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ अपने मतलब को पूरा करने के लिए मोदी विरोधी दलों ने यह गठबंधन बनाया है।

19 दिसंबर की बैठक पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से बनी इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक 19 दिसंबर को होने वाली है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इसमें गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी। पिछली तीन बैठकों में सीटों के बंटवारे पर बात करने की स्थिति भी नहीं बन पाई। 19 दिसंबर की बैठक पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा है।

बीजेपी रैली से पहले ही डर गई- JDU

गिरिराज सिंह कहा कि ये लोग वन टू वन चुनाव की बात करते हैं। तो हम पूछना चाहते है कि कहां-कहां वन टू वन चुनाव नहीं होगा, यह बता दें। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन्हें अपनी स्थिति का अंदाजा लग गया है। उन्होंने नीतीश कुमार की बनारस रैली रद्द किए जाने पर भी तंज कसा। कहा कि रैली में भीड़ नहीं जुटती इसलिए कार्यक्रम को ही रद्द कर दिया। जबकि जदयू के नेताओं का कहना है कि बीजेपी की योगी सरकार के डर से कॉलेज प्रबंधन ने रैली के लिए जगह नहीं दिया। बीजेपी रैली से पहले ही डर गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article