World Cup 2019 : आज होगा नंबर एक पर रहने के लिए महामुकबला,भारत को कर दिखाना होगा यह चमत्कार
आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप 2019 का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच आज दोपहर 3 बजे से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा।
07:03 AM Jul 06, 2019 IST | Desk Team
आईसीसी क्रिकेट वल्र्ड कप 2019 का मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच आज दोपहर 3 बजे से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही अपनी जगह सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर पक्का कर चुकी है। लेकिन अब विराट सेना श्रीलंका के खिलाफ जीत से पॉइंट्स टेबल में टॉपर पर पहुंच सकती है।
Advertisement
बशर्ते ऑस्ट्रेलिया पहले ही बाहर हो चुकी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में हार जाए। इसलिए शीर्ष जगह और न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित सेमीफाइनल के लिए मशक्कत होगी क्योंकि खौफनाक इंग्लैंड का सामना करना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टॉप पर रहने की जंग
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले नंबर पर है तो वहीं टीम इंडिया 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। लेकिन आज भारत अगर श्रीलंका से जीत जाता है तो उसके खाते में 15 अंक होंगे लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया भी आज का अपना मैच जीत जाती है तो उसके 16अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी।
जीत की लय होने के बाद भी मिडिल ऑर्डर अभी भी भारत के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है और टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में यही उम्मीद करेगी कि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सेमीफाइनल से पहले फॉर्म हासिल कर लें।
मिडिल ऑर्डर की पहेली टीम इंडिया के लिए अब भी अनसुलझी है और ऐसा दिखाई देता है कि भारतीय टीम प्रबंधन अपनी योजना ए पर ज्यादा निर्भर है जो उनके शीर्ष क्रम की सफलता है।
टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा 544 रन के साथ उनके सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। वहीं कप्तान कोहली के लिए भी यह वल्र्ड कप अच्छा रहा है। हालांकि उनके स्तर के हिसाब से इतना अच्छा नहीं रहा। विराट कोहली के नाम उनके पांच अर्धशतक से 400 से ज्यादा रन हैं।
वहीं टीम इंडिया यही उम्मीद करेगी कि धोनी सेमीफाइनल से पहले फॉर्म हासिल कर लें। क्योंकि अब तक धोनी स्पिनरों के खिलाफ 81 गेंद में महज 47 रन ही बना पाए हैं। जिससे बीच के ओवरों में धीमे गेंदबाजों के खिलाफ कमजोरी नजर आई।
इसे देखते हुए श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर दिमुथ करुणारत्ने अपने बाएं हाथ के स्पिनर मिलिंडा सिरीवर्धने का इस्तेमाल करना चाहेंगे।
अब ऐसे में विराट कोहली जरूर चाहेंगे कि उनका मार्गदर्शक सफल रहे क्योंकि धोनी की भूमिका टीम को फाइनल तक पहुंचने के काफी जरूरी होगी।
Advertisement