Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत और चीन 2020 में सैन्य सहयोग बढ़ाएंगे

चीन एवं भारत की सेनाएं दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर वर्ष 2020 में कई आदान-प्रदान और संयुक्त सैन्य अभ्यास समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

02:45 PM Dec 27, 2019 IST | Shera Rajput

चीन एवं भारत की सेनाएं दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर वर्ष 2020 में कई आदान-प्रदान और संयुक्त सैन्य अभ्यास समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

चीन एवं भारत की सेनाएं दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर वर्ष 2020 में कई आदान-प्रदान और संयुक्त सैन्य अभ्यास समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 
Advertisement
चीनी सेना के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वु क्यिन ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि चीन नये साल में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ने और सकारात्मक सहयोग करने तथा दोस्ताना सहयोग को बढ़ने के लिए भारत के साथ काम करने की इच्छुक है। 
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं राष्ट्रपति शी जिनपिंग एवं प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के प्रयासों के कारण इस वर्ष दोनों देशों के सैन्य संबंधों में सुधार हुआ है जो सभी प्रकार के रिश्तों का महत्वपूर्ण घटक है। 
कर्नल वु ने कहा,‘‘दोनों देशों ने रणनीतिक बातचीत जारी रखी, व्यावहारिक रूप से सहयोग जारी रखा तथा सीमा सैन्य आदान-प्रदान को और सुदृढ़ किया।’’ 
चीन-भारत ‘हैंड इन हैंड 2019’ संयुक्त अभ्यास के बारे में पूछे जाने पर कर्नल वु ने कहा कि यह चीन और भारतीय सेना के बीच आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण का आठवां संयुक्त अभ्यास था। 
उन्होंने कहा,‘‘यह दोनों देशों के राजनीतिक एवं सैन्य नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने का ठोस नतीजा है और यह दोनों सेनाओं विशेषकर जमीनी स्तर की इकाईयों के बीच दोस्ताना संबंध को प्रगाढ़ करने में भी सहायक है जो क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता को कायम करने में भी कारगर है।’’ 
दोनों देशों की सेनाओं के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत भारत में इस वर्ष दोनों सेनाओं का संयुक्त अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास आतंकवाद विरोधी प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित किया गया था।
Advertisement
Next Article