Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

द. अफ्रीका को पीट हॉकी टीम की खिताबी जीत

भारत ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एफआईएच सीरिज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया।

07:55 AM Jun 16, 2019 IST | Desk Team

भारत ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एफआईएच सीरिज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया।

भुवनेश्वर : भारत ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए एफआईएच सीरिज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया। टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने चैम्पियन की तरह खेला और पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही। 
Advertisement
ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार ने दूसरे और 49वें मिनट में गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 25वें मिनट में गोल किया। विवेक सागर प्रसाद ने भी 35वें मिनट में गोल किया। दक्षिण अफ्रीका के लिये एकमात्र गोल 53वें मिनट में रिचर्ड पाज ने किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचने से पहले ही ओलंपिक क्वालीफायर के आखिरी दौर के लिये क्वालीफाई कर चुके थे। 
इससे पहले एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जापान ने अमेरिका को 4-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने पहले मिनट से ही दबाव बना लिया था। दूसरे मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को वरूण ने तब्दील करके मेजबान को बढत दिलाई। भारत को 11वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया।

Advertisement
Next Article