Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, शार्दुल की जगह अक्षर को मौका

एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है।

03:38 PM Sep 12, 2023 IST | Amit Kumar

एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है।

एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी है। कोलंबो में सुबह में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन अभी मौसम साफ है। टॉस तय समय पर हुआ है और उम्मीद यही की जा रही है कि मौसम साफ रहे।
Advertisement
ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि जो भी जीतेगा उसका फाइनल खेलना तय हो जाएगा। एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने बड़ी जीत दर्ज की है और रोहित एंड कंपनी इस लय को आगे कायम रखना चाहेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टीम में एक बदलाव किया है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया है। दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में एक भी बदलाव नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका: पथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समाराविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजया डि सिल्वा, दसुन शनका, ड्यूनिथ वेलालेज, महीश तीक्षणा, कसुन रजीथा, मथीषा पथिराना
Advertisement
Next Article