W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत ने बगदाद में हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की

भारत ने इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की। इस हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

12:09 AM Jan 23, 2021 IST | Shera Rajput

भारत ने इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की। इस हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

भारत ने बगदाद में हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की
भारत ने इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की। इस हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ”भारत सरकार 21 जनवरी को बगदाद के तयारा चौक पर हुए आत्मघाती बम हमले की कड़ी निंदा करती है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं।” 
उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों का पुरजोर विरोध करता है और इराक की सरकार तथा लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×