टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत की दरियादिली: सूमी से 17 विदेशी नागरिकों को निकाला, एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल

भारत द्वारा यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए 17 विदेशी नागरिकों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। रूस के लगातार हमलों के कारण ये लोग करीब एक पखवाड़े से सूमी में फंसे हुए थे।

06:22 PM Mar 09, 2022 IST | Desk Team

भारत द्वारा यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए 17 विदेशी नागरिकों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। रूस के लगातार हमलों के कारण ये लोग करीब एक पखवाड़े से सूमी में फंसे हुए थे।

भारत द्वारा यूक्रेन के सूमी शहर से निकाले गए 17 विदेशी नागरिकों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। रूस के लगातार हमलों के कारण ये लोग करीब एक पखवाड़े से सूमी में फंसे हुए थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी महिला आस्मा शफीक के अलावा एक नेपाली नागरिक, दो ट्यूनीशियाई नागरिक और 13 बांग्लादेशी नागरिकों को यूक्रेन से निकाला गया है। इसके साथ ही युद्धग्रस्त देश से करीब 700 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है।  
‘इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस’ की मदद से सभी को निकाला गया 
भारतीय दूतावास ने ‘इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस’ की मदद से मंगलवार को सूमी से इन सभी लोगों को निकाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर अलग-अलग बातचीत की थी, जिसके बाद दोनों देश मानवीय गलियारा बनाने पर राजी हो गए थे। इन छात्रों के अलावा भारत ने सूमी में काम कर रहे करीब 20 भारतीयों और उनके परिवार के सदस्यों को भी निकाला है।  
बृहस्पतिवार को पोलैंड से भारत के विमान में सवार होने की संभावना है 
ये लोग पोल्तावा से एक विशेष ट्रेन में सवार हुए और इनके बृहस्पतिवार को पोलैंड से भारत के विमान में सवार होने की संभावना है। एक छात्र संयोजक अंशाद अली ने बताया कि यह ट्रेन छात्रों को पश्चिमी यूक्रेन में ल्वीव लेकर जाएगी, जहां से उन्हें बसों में पोलैंड ले जाया जाएगा। पोल्तावा और ल्वीव के बीच दूरी करीब 888 किलोमीटर है। यूक्रेन में परिवहन के विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल कर सैकड़ों मील की दूर तय करके छात्रों को युद्धग्रस्त यूरोपीय देश से निकाला जा रहा है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन गंगा’ अभियान चला रही है।

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ ने ममता पर साधा निशाना, कहा- उन्होंने सदन में अव्यवस्था की प्रशंसा की

Advertisement
Advertisement
Next Article