For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2024 की पहली तिमाही में भारत के फिनटेक सेक्टर में 59 प्रतिशत की वृद्धि

01:15 PM Apr 12, 2024 IST | Jivesh Mishra
2024 की पहली तिमाही में भारत के फिनटेक सेक्टर में 59 प्रतिशत की वृद्धि

India Fintech: इस साल की पहली तिमाही में फिनटेक क्षेत्र के लिए जुटाई गई फंडिंग के मामले में भारत ने विश्व स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 2023 की चौथी तिमाही की तुलना में 2024 की पहली तिमाही में फिनटेक की फंडिंग में 59 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे भारतीय फिनटेक क्षेत्र में मजबूती का संकेत मिलता है।

Highlights:

  • 2024 की पहली तिमाही में भारत के फिनटेक सेक्टर में 59 प्रतिशत की वृद्धि
  • पहली तिमाही में 551 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई
  • पिछली तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी

पहली तिमाही में 551 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई

मार्केट इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ट्रैक्सन की रिपोर्ट के अनुसार पिछली तिमाही की 346 मिलियन डॉलर की तुलना में इस साल की पहली तिमाही में 551 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई। भारतीय फिनटेक क्षेत्र में फंडिंग में बेंगलुरु सबसे आगे है, उसके बाद मुंबई और हैदराबाद हैं।

अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देती

“निवेशकों की निरंतर रुचि 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के साथ तालमेल बिठाते हुए स्टार्टअप और अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देती है। ट्रैक्सन की सह-संस्थापक नेहा सिंह ने कहा, यह वृद्धि उद्योग की गतिशीलता और नवीनता को दर्शाता है, जो भारत को एक अग्रणी वैश्विक फिनटेक देश के रूप में स्थापित करता है। पीक एक्सवी पार्टनर्स, वाई कॉम्बिनेटर और लेट्सवेंचर इस क्षेत्र में अग्रणी निवेशक के रूप में सामने आए हैं।

पिछली तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी

भारतीय अर्थव्यवस्था में फिनटेक ने पिछली तिमाही में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। आईएमएफ के अनुसार, भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×