टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास 'शक्ति' का आगाज, 90 भारतीय सैनिक शामिल

भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का आठवां संस्करण शुरू…

12:09 PM Jun 20, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

भारत-फ्रांस सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का आठवां संस्करण शुरू…

भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का आठवां संस्करण फ्रांस में शुरू हुआ। इसमें भारतीय सेना के 90 सैनिक भाग ले रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनिक समन्वय और युद्ध कौशल का आदान-प्रदान करना है। यह अभ्यास अर्ध-शहरी क्षेत्रीय परिस्थितियों में हो रहा है और 1 जुलाई 2025 तक चलेगा।

भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस के ला कावेलरी स्थित कैंप लारजैक में गुरुवार को आरंभ हो गया। यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनिक समन्वय, अंतर-सक्रियता और आपसी समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दोनों सेनाओं के बीच इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का यह आठवां संस्करण है। संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के दौरान यहां कई महत्वपूर्ण संयुक्त रणनीतिक अभ्यास होंगे। साथ ही दोनों सेनाओं द्वारा युद्ध कौशल का आदान-प्रदान किया जाएगा।

सैन्य अभ्यास में 90 भारतीय सैनिक शामिल

फ्रांस में हो रहे इस द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना की ओर से 90 सैनिकों का एक दल भाग ले रहा है। भारतीय सैनिकों के दल में मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के जवान शामिल हैं। हालांकि इनके अलावा सेना की अन्य शाखाओं के जवान भी इस अभ्यास में शामिल हुए हैं। वहीं, फ्रांसीसी सेना की ओर से 13वीं फॉरेन लीजन हाफ-ब्रिगेड के 90 सैनिक इस अभ्यास में शामिल हुए। यह अभ्यास 1 जुलाई 2025 तक चलेगा। ‘शक्ति -2025’ संस्करण का मुख्य फोकस संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय के अंतर्गत उप-पारंपरिक युद्ध पर केंद्रित है। इसका आयोजन अर्ध-शहरी क्षेत्रीय परिस्थितियों में किया जा रहा है, यानी ऐसे क्षेत्रों व परिस्थितियों में दोनों सेनाओं के जवान विभिन्न सैन्य अभियानों को पूरा करेंगे।

दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध मजबूत

फ्रांसीसी दल की ओर से उनके कमांडर कर्नल बेंजामिन ब्रुनेट, उप-कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कास्टिल्लो मौजूद रहे। इन सभी अधिकारियों ने प्रतिभागी सैनिकों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि यह अभ्यास भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को और गहरा करेगा। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच आपसी सम्मान और विश्वास को सुदृढ़ बनाएगा। दोनों देशों की सेनाएं यहां अनुभवों और सर्वोत्तम सैन्य प्रथाओं को साझा करेंगी। सैनिकों के बीच मित्रता, तालमेल और एकजुटता को बढ़ावा दिया जाएगा। अभ्यास के समापन पर यह साझेदारी भारत और फ्रांस की वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को एक बार फिर पुष्ट करेगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article