W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत को अमेरिका से मिली 1400 से अधिक चुराई गई कलाकृतियां, 10 मिलियन डॉलर की मूर्तियों की वापसी

भारत को मिलीं 1400 से अधिक चुराई गई कलाकृतियां, न्यूयॉर्क म्यूज़ियम से वापस भेजी गईं मूर्तियां

04:08 AM Nov 16, 2024 IST | Rahul Kumar

भारत को मिलीं 1400 से अधिक चुराई गई कलाकृतियां, न्यूयॉर्क म्यूज़ियम से वापस भेजी गईं मूर्तियां

भारत को अमेरिका से मिली 1400 से अधिक चुराई गई कलाकृतियां  10 मिलियन डॉलर की मूर्तियों की वापसी

भारत को अमेरिका ने 1400 से अधिक चुराई मूर्तियां वापस भेजी है, जिनकी अनुमानित कीमत 10 मिलियन डॉलर लगाई जा रही है, ये पहल भारत के साथ जो भी दक्षिण पूर्वी एशियाई देशो से कलाकृतियां चुराई गई उन्हें उनके देश वापस करने के लिए ये अच्छी पहल है। इसके साथ ही प्राचीन वस्त्रो की वापसी भी एक वैश्विक पहल है।

Advertisement

Advertisement

अभी तक ये कलाकृतियां न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में हाल ही में प्रदर्शित की जा रही थी।

Advertisement

इनमें से एक विशेष वस्तु है, जो एक बलुआ पत्थर (रेत के पत्थर) की मूर्ति है, जिसे ‘आकाशीय नर्तकी’ के रूप में जाना जाता है. यह मूर्ति मध्य भारत से चोरी की गई थी, फिर लंदन पहुंची और बाद में एक मेट म्यूज़ियम के संरक्षक को अवैध रूप से बेची गई, इसके बाद इसे म्यूज़ियम को दान कर दिया गया था।

इसका श्रेय न्यूयॉर्क की मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस की लंबी और जटिल जांच को जाता है, जो अवैधरूप कला व्यापार से जुड़ी कई लूटपाट नेटवर्क की जांच कर रही है. इनमें प्रमुख नाम नैंसी वीनेर और प्रसिद्ध पुरावस्तु सौदागर सुभाष कपूर का है, जिन्हें एक बहु-मिलियन डॉलर के लूट नेटवर्क चलाने के लिए 10 साल की सजा दी गई है।

सुबास कपूर पिछले कई वर्षो से जेल में है, जिनको 2011 में जर्मनी से गिरफ्तार किया गया था ,बाद में भारत में तामिलनाडु में अपराधों के लिए पेश किया गया था ,2012 में अमेरिका ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, हालांकि वे अभी भी भारत में हिरासत में हैं, और उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है।

भारत और अमेरिका के बीच जुलाई में एक समझौता हुआ था जिसके तहत सांस्कृतिक सम्पत्ति जो चोरी की गई है या तस्करी हुई हैं उसे रोकने के लिए दोनों देश एक दूसरे का साथ देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×