Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत को मिले तीन और राफेल लड़ाकू विमान, छठा जत्था फ्रांस से हुआ रवाना

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे।

09:30 PM May 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे।

फ्रांस से भारत के लिए तीन और लड़ाकू विमान राफेल का छठा जत्था बुधवार को रवाना हुआ। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। ये तीनों विमान भारतीय वायुसेना की राफेल विमान की द्वितीय स्क्वाड्रन का हिस्सा होंगे।फ्रांस में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ” राफेल लड़ाकू विमान का अगला जत्थ फ्रांस से भारत के लिए आज रवाना हुआ। पायलटों की सुरक्षित यात्रा की कामना करते हैं।”
Advertisement

नए जत्थे के तीन राफेल विमानों के भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायु सेना के पास इन विमानों की संख्या बढ़कर 21 तक पहुंच जाएगी। राफेल लड़ाकू विमानों की नयी स्क्वाड्रन का ठिकाना पश्चिम बंगाल में हासिमारा वायु सैन्य अड्डे पर होगा। राफेल की पहली स्क्वाड्रन अंबाला वायु सेना स्टेशन पर है। एक स्क्वाड्रन में 18 विमान शामिल होते हैं। भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 2016 में फ्रांस के साथ सौदा किया था।
बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद राफेल विमानों के लाने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी हो गई है। क्योंकि भारत से फ्रांस के लिए रवानों होने से पहले भारतीय पायलटों को क्वारंटाइन के साथ-साथ और भी कई सावधानियों से गुजरना पड़ता है।
Advertisement
Next Article